spot_img
40.7 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

UP के Bhadohi में Durga Pandal में लगी भीषण आग, 52 लोग झुलसे, 5 की मौत | BTV Bharat

UP के Bhadohi में Durga Pandal में लगी भीषण आग, 52 लोग झुलसे, 5 की मौत | BTV Bharat

Breaking Desk | BTV bharat 

उत्तर प्रदेश के भदोही में कल शाम को भीषण हादसा हो गया। यहां एक दुर्गा पंडाल में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे और 2 महिलाए शामिल है। वहीं, 52 लोग झुलस गए। 33 की हालत गंभीर है। इन्हें वाराणसी के BHU रेफर किया गया है। हादसा औराई क्षेत्र के नरथुआ में हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंडाल में करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद थे।

आग उस समय लगी जब आरती की हो रही थी

पुलिस के मुताबिक, आग उस समय लगी जब आरती की हो रही थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोग जब तक बाहर निकलते, उससे पहले आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से लोगों को बाहर निकाला।

शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी

एक प्रत्यक्षदर्शी महिला बुद्धी ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी। इसके बाद पूरे पंडाल में फैल गई। दुर्गा पूजा की अनुमति ली गई थी। मगर, परिसर के आस-पास अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड नहीं खड़ी थी। 20 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles