नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Corona virus) फिर से पांव पसारने लगा है। बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,94,720 नए मामले सामने आए है। वहीं, इस दौरान 442 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि 60,405 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। देश में इस समय सक्रिय मामलों (corona Active Case) की संख्या 9,55,319 और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 11.05 फीसदी है। जबकि ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामलों की संख्या 4,868 है।
Corona Virus: देश में कोरोना के 1,68,063 नए मामले, 277 लोगों की मौत
सरकार ने टीकाकरण की गति तेज कर दिया
देश में एक दिन पहले यानी मंगलवार को कोविड (Corona virus) के 1,68,063 नए मामले सामने आए थे। आज 26,657 अधिक मामले दर्ज हुए हैं, यानी कल के मुकाबले 15.8 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए है। ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 1,281 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645 मामले मिले हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,94,720 नए मामले आए, 60,405 रिकवरी हुईं और 442 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
कुल मामले: 3,60,70,510
सक्रिय मामले: 9,55,319
कुल रिकवरी: 3,46,30,536
कुल मौतें: 4,84,655
कुल वैक्सीनेशन: 1,53,80,08,200
ओमिक्रोन के मामले: 4,868 pic.twitter.com/FAR2Ivjpk1— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2022
भारत में कोरोना के कहर को रोकने के लिए सरकार ने टीकाकरण की गति तेज कर दिया है। टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से अभी तक वैक्सीन की 153 करोड़ से अधिक डोज दी गई हैं।
157.13 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध
वहीं, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन (Corona vaccine) की 157.13 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 16.50 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। ICMR के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस (Corona virus) के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक देश में कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में लगाई जा रही बूस्टर डोज
देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कम से कम 120 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी दर्ज हुआ है। भारत इस समय महामारी (Corona virus) की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। सरकार ने फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों और को-मॉर्बिलिटी वाले 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज की शुरुआत कर दी है। ताजा मामलों के पीछे की वजह ओमिक्रॉन वेरिएंट को बताया जा रहा है।
डेल्टा से कम खतरनाक है ओमिक्रॉन
ओमिक्रॉन वेरिएंट को डेल्टा के मुकाबले कम खतरनाक बताया जा रहा है। इसके अधिकतर मरीजों का घर में संभव इलाज होने की बात कही गई है। हाल ही में अमेरिका के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर क्रिस्टोफर मूरे ने कहा था कि भारत में तीसरी लहर का पीक अगले महीने आएगा। तब दिन में 5 लाख से अधिक केस सामने आ सकते हैं।