spot_img
42.9 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Russia Ukraine War: Ukraine में फिर खूनी हुई जंग, 20 मिसाइलों से रूस का ताबड़तोड़ हमला,16 की मौत

Russia Ukraine War: Ukraine में फिर खूनी हुई जंग, 20 मिसाइलों से रूस का ताबड़तोड़ हमला,16 की मौत

International Desk | BTV bharat

यूक्रेन पर रूस ने एक बार फिर से मिसाइलों की बारिश कर दी है। आज रूस ने 20 क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला बोला, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। रूस ने हमले में दो ड्रोन्स का भी इस्तेमाल किया है। इस हमले के दौरान दो मिसाइलें एक अपार्टमेंट की इमारत पर जा गिरीं, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। बीते दो महीनों में यह पहला मौका है, जब रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर ऐसा भीषण हमला बोला है। कीव प्रशासन का कहना है कि उसने रूस की 11 क्रूज मिसाइलों और दो ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया है।

कीव से 215 किलोमीटर दूर स्थित उमान शहर में किया गया

रूस की ओर से यह हमला यूक्रेन की राजधानी कीव से 215 किलोमीटर दूर स्थित उमान शहर में किया गया। यह हमला एक 9 मंजिला रिहायशी इमारत पर हुआ है। दो महीने में ऐसा पहली बार है, जब रूस ने किसी रिहायशी इलाके को इस तरह से निशाना बनाया है। यह हमला यूक्रेन में काफी अंदर जाकर हुआ है, जबकि दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी यूक्रेन में ही संघर्ष कर रही हैं।

रूस ने इस बार लॉन्ग रेंज की मिसाइलों का इस्तेमाल किया

दरअसल रूस ने इस बार लॉन्ग रेंज की मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। इसके चलते रिहायशी इलाके निशाना बन रहे हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया कि यह रूस की रणनीति है कि एक बार फिर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जाए। हालांकि रूस ने ऐसे हमलों से इनकार किया है। हमले में बचे लोगों ने कहा कि रूसी मिसाइलों के अटैक के बाद अंधेरा सा छा गया था बमुश्किल वे लोग बच सके और देर तक डरे रहे।

ये भी पढ़े: West Bengal: Kaliyaganj में युवक की गोली मार कर हत्या, भाजपा ने पुलिस को घेरा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 7:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 7:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 7:48 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 7:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles