spot_img
31.1 C
New Delhi
Tuesday, May 14, 2024

राहुल की ‘ना’ के बाद प्रियंका से मिले सिद्धू , सुलझ सकता है झगड़ा !

नई दिल्ली: पंजाब में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन पंजाब कांग्रेस का आंतरिक विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां पार्टी ने कैप्टन को 2022 विधानसभा की कमान सौंप दी है। तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की नाराजगी खत्म नहीं हो रही है। वहीं, राजनीतिक सूत्रों की ओर से अंदेशा लगाया जा रहा था कि मंगलवार को राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सोनिया गांधी ने कैप्टन को बुलाया दिल्ली, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
प्रियंका से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य में अपने ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इन तमाम अटकलों के बीच बुधवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा जी के साथ लंबी बैठक हुई”।

https://twitter.com/sherryontopp/status/1410110461442355200

‘अंतर्कलह’ के बीच आज राहुल गांधी से मिलेंगे सिद्धू, खत्म हो सकता है विवाद !
कल राहुल गांधी के साथ नहीं हुई थी मुलाकात

बता दे बीते दिन खबर थी कि नवजोत सिंह सिद्धू की राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मुलाकात हो सकती है। लेकिन खुद राहुल गांधी ने ही साफ किया कि उनकी कोई मीटिंग नहीं है। बुधवार को भी राहुल, प्रियंका के दफ्तरों की ओर से किसी मीटिंग को नकारा गया था, लेकिन इन सबसे इतर बुधवार सुबह प्रियंका और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात हुई। बता दें कि ये तस्वीर तब सामने आई है जब अब से कुछ देर पहले ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

क्या फिर से BJP में जाएंगे Navjot Singh Sidhu !

आप को बता दे कि पंजाब सहित देश के पांच राज्यों में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। तो वहीं 3 सदस्य समिति की रिपोर्ट के बाद पार्टी ने ये साफ कर दिया है कि राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर ही बने रहेंगे। ऐसे में राहुल और सिद्धू की ये मुलाकात दूरियां खत्म करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 14, 2024 1:21 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 14, 2024 1:21 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 14, 2024 1:21 AM
0
Total recovered
Updated on May 14, 2024 1:21 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles