नई दिल्ली। बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां पर हमको बहुत कुछ देखने को मिल जाता है। फिर चाहें कोई शादी से संबधित हो या करियर से या फिर किसी इंसान की भावनाओं से। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं उनकी जिन्होंने बिना तलाक के दो शादी की है और आज भी दोनों पत्नियों के साथ रहते है। जीं हां आपने सही सुना हम बात करे रहे है सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) की जो कि बॉलीवुड की एक जानी मानी हस्ती रहे हैं। और आज भी जब भी मीडिया के सामने आते है सलीम खान तो अपने बेवाक अंदाज से सारे जबाव देकर सबको शांत करा देते है। खैर सलीम खान का करियर और उनकी पर्सनल लाइफ दोनों की खबरों में रही हैं। लेकिन आज हम सलीन के परिवार को लेकर बात करेंगे।
अफगानिस्तान के Salim Khan ने बॉलीवुड में इस तरह से बनाया करियर
हमने अक्सर एक सुखी वैवाहिक जीवन के बारे में चर्चा की है। लेकिन, शायद ही आपने कभी ये देखा हो कि दो शादियां करने वाले खुशहाल रहते हों, वह भी बिना पहली पत्नी को तलाक दिए हुए। आज हम बॉलीवुड के एक ऐसी शख्सियत के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने, ऐसा कर दिखाया है। जी हां! हम बात कर रहे हैं अभिनेता सलमान खान के पिता और स्क्रीन राइटर सलीम खान (Salim Khan) की।
गौरतलब है कि बॉलीवुड पटकथा लेखक सलीम खान न केवल अपने लेखन के चलते फेमस हैं, बल्कि दो पत्नियों और पांच बच्चों के साथ सहजता से कॉम्बिनेशन बनाए रखने के लिए भी लोकप्रिय हैं। कहते हैं कि प्यार हमेशा खास होता है, लेकिन पहला प्यार कुछ ज्यादा ही खास होता है। तो, जिस महिला ने पहली बार सलीम खान का दिल जीता, वह हैं सुशीला चरक। सलीम पांच साल के लिए सुशीला के साथ रिश्ते में थे और 1964 में उन्होंने सुशीला से शादी कर ली।
क्यूं, रॉकस्टार होने के बावजूद भी Ranbir Kapoor सुपरस्टार की लिस्ट में नहीं हुए शामिल
शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा से उन्हें तीन बेटे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और एक बेटी अलवीरा हैं। पर कहते है ना कि जब सब ठीक चल रहा होत है तब कहीं से कुछ तो होने की गुंजाइश होती ही है, हमेशा ही किसी ना किसी वजह से इंसान की जिंदगी में खलमली पैदा हो ही जाती है। सलीम और सुशीला एक साथ जीवन की यात्रा पर चल रहे थे। और दोनों अपने परिवार से बहुत खुश थे। लेकिन, इसी बीच इस प्यार में उस ज़माने की मशहूर कैबरे डांसर और अभिनेत्री हेलेन रिचर्डसन की एंट्री हो गई। हेलन इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें देखते ही सलीम खान दिल दे बैठे। उस वक्त सलीम पहले से ही शादीशुदा थे।
दोनों का रिलेशनशिप काफी लंबा चला। सलीम ने इस रिश्ते को सम्मान और नाम देने का फैसला किया। यहां तक कि हेलेन खुशी से सलीम की दूसरी पत्नी बन गई। दोनों लोग 1980 में विवाह के बंधन में बंध गए। हेलन की भी ये दूसरी शादी थी। अपने पति सलीम को धोखा देते हुए देखना पहली पत्नी सुशीला के लिए बहुत दुखदायी था। लेकिन वक्त के साथ साथ सब ठीक हो गया और सब एक साथ रहने लगे। अर्पिता खान हेलेन और सलीम की इकलौती बेटी हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। सलमान अपनी बहन अर्पिता को बहुत प्यार करते हैं। तो ऐसे रहे है राइटर सलीम खान की जिंदगी के किस्से।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।