spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023

UP Elections 2022 : TMC ने ट्‍विटर पर क्यों उड़ाया कांग्रेस का मजाक, जानिए

नई दिल्ली। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कांग्रेस पार्टी के उस निर्णय का मजाक उड़ाया जिसमें पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी खड़ा करने का दावा किया है। तृणमूल कांग्रेस ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारी नीति की नकल कर केवल दिखावा कर रही है।

टीएमसी ने कहा, ऐसे कठिन समय में, कांग्रेस इसी का अनुकरण करने का प्रयास कर रही है और हमें उम्मीद है कि यह केवल दिखावा नहीं होगा बल्कि असल में किया जाएगा। अगर वे इसे गंभीरता से लेते हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देनी चाहिए। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से यह आलोचना ऐसे समय की गई है जब कांग्रेस और टीएमसी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध विपक्ष की अगुवाई करने का प्रयास कर रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी को राजनीति में महिला सशक्तिकरण पर तृणमूल से सीख लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस है, जो कांग्रेस का अनुकरण करने की कोशिश कर रही है और हमारे नेताओं को अपने पाले में खींचने का प्रयास कर रही है।

BJP से मिल किसान आंदोलन खत्म करेंगे Amrinder, जानें क्या है प्लान

जानिये क्या है पूरा मामला

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। तृणमूल की ओर से ट्वीट किया गया, ममता बनर्जी के नेतृत्व में, तृणमूल कांग्रेस ने वह रास्ता दिखाया जिसने देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। हम पहली पार्टी थे जिसने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें दीं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,294
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
581
Total active cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
44,465,783
Total recovered
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles