नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है। मोर्चा ने रविवार को घोषणा की कि वो लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन (Rail Roko Andolan) करेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा कि जब तक लखीमपुर खीरी मामले में न्याय नहीं मिल जाता प्रदर्शन और तेज होगा।
हरियाणा: संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक पर बैठे। pic.twitter.com/blEkgYfPhQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021
Weather Alert: कई जगह झमाझम बारिश, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि रेल रोको प्रदर्शन के दौरान सोमवार को दोपहर 10 बजे से 4बजे तक सभी मार्गों पर 6 घंटे के लिए रेल यातायात को रोका जाएगा। बयान में कहा गया कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रव्यापी रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा की है ताकि लखीमपुर खीरी जनसंहार में न्याय मिल सके।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।