spot_img
29 C
New Delhi
Tuesday, April 30, 2024

ओडिशा: CM पटनायक ने पत्रकारों को दी ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दी और सभी से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

पटनायक ने यह भी कहा कि सजग और स्वतंत्र प्रेस, सूचित समाज और जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। पटनायक ने ट्वीट करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सभी पत्रकारों और मीडिया र्किमयों को शुभकामनाएं। सजग और स्वतंत्र प्रेस, सूचित समाज और जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। आएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सच बोलने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने का संकल्प लें।

धर्मेंद्र प्रधान ने भी दी शुभकामनाएं

केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख निरंजन पटनायक ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। प्रधान ने कहा, आएं हम अपने नागरिकों को सशक्त बनाने और एक बेहतर समाज के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आवाज उठाना जारी रखें।

बता दें कि भारत में प्रेस परिषद ने 16 नवम्बर 1966 को विधिवत रूप से कार्य करना शुरू किया था और इसलिए ही हर साल आज के दिन राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 30, 2024 12:30 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 30, 2024 12:30 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 30, 2024 12:30 AM
0
Total recovered
Updated on April 30, 2024 12:30 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles