spot_img
36.1 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

Bengal Flash Flood: बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

Bengal Flash Flood: बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

Breaking Desk | BTV Bharat

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में कल रात अचानक आई बाढ़ के कारण मूर्ति विसर्जन के लिए गए कम से कम आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदी के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जलपाईगुड़ी जिले की जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा बसु ने कहा, “एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

50 से अधिक लोगों को बचाया गया

50 से अधिक लोगों को बचाया गया। किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। डाउनस्ट्रीम में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी भी बारिश हो रही है।” घटना मालबाजार में रात करीब साढ़े नौ बजे की है। अधिकांश नदियों की तरह माल नदी में भी हिमालय की तलहटी में भारी बारिश होने पर बाढ़ आ जाती है। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त कलिम्पोंग पहाड़ियों में भारी बारिश हो रही थी।

भक्तों को नदी की ऊपरी धारा में जल स्तर में वृद्धि के बारे में पता नहीं था

भक्तों को नदी की ऊपरी धारा में जल स्तर में वृद्धि के बारे में पता नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग नदी तट पर जमा हो गए थे। अचानक आई बाढ़ के कारण चंद सेकेंड में ही पानी का स्तर छह इंच से बढ़कर 3.5 फुट हो गया। सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। बाढ़ के पानी में कई वाहन बह गए जिनमें मूर्तियों को ले जाया गया था। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना

एक स्थानीय निवासी राजेन मुर्मू ने कहा, “अगर प्रशासन की ओर से पहाड़ियों में भारी बारिश और जल स्तर में वृद्धि की संभावना के बारे में चेतावनी दी गई होती, तो दुर्घटना टल सकती थी।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 1:16 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 1:16 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 1:16 PM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 1:16 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles