spot_img
39.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

BJP का मिशन Odisha, पटनायक सरकार को घेरने के लिए बनायी खास रणनीति

नई दिल्ली। भाजपा (BJP ) ने आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा के सीमा विवाद से लेकर महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं और राजनीतिक हिंसा समेत कई मुद्दों पर नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार को घेरने के लिए रणनीतियां तैयार की है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने रविवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अपने कार्यकर्ताओं से लोगों तक पहुंच बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान किया। ओडिशा में 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को क्रमश: 8 और 22 सीटों पर जीत मिली थी।

ओडिशा के Similipal जंगल में 12 दिनों से आग का तांडव, देखें Video

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी भी बैठक में शामिल हुए। प्रधान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों का लोगों के सामने उल्लेख करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य में अगली सरकार के गठन का भरोसा जताया। मंथन सत्र के बाद भाजपा ने आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा विवाद से लेकर राज्य में राजनीतिक हिंसा, तक कई मुद्दों पर बीजद सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की।

ओडिशा: CM पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत के पहले World Skill Centre का किया उद्घाटन

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तीन राजनीतिक मसौदे पारित किए गए और लोगों का विश्वास जीतने के लिए खाका तैयार किया गया। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसमें दावा किया गया कि पिछले डेढ़ साल में किसी भी लाभार्थी के लिए एक भी कार्य का आदेश जारी नहीं हुआ। भाजपा ने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और बच्चों के लापता होने के मामले में राज्य शीर्ष स्थान पर रहा, राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है और मनरेगा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का चयन उनके राजनीतिक जुड़ाव को देखते हुए किया जा रहा।

PM मोदी ने ओडिशा के पूर्व CM बीजू पटनायक को दी श्रद्धांजलि, तारीफ में कही ये बात

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भृगु बक्शीपात्र ने कहा, राज्य में 550 पुलिस थाने बीजद पार्टी कार्यालय के तौर पर काम कर रहे हैं और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की तरह ही ओडिशा में भी राजनीतिक ङ्क्षहसा हो रही है। कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने राज्य में भाजपा के 16 कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच में प्रगति का अब तक खुलासा नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद सरकार सौंदर्यीकरण के नाम पर भुवनेश्वर और पुरी में विरासत स्मारकों को तबाह कर रही है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 10:49 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 10:49 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 10:49 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 10:49 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles