spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

कर्नाटक में दर्ज हुआ ‘कंगना’ के खिलाफ केस, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana Ranaut) के खिलाफ कर्नाटक में पुलिस केस दर्ज हुआ है और एक बार फिर से कगंना विवादों में फंस गई है। इस बार कंगना पर किसानों का अपमान करने का आरोप लगा है जिसमें कहा गया है कि कंगना देश के कई सारे समुदाय में गलत भावना फैला रही है। वहीं इस आरोप को बेलागावी के वकील हर्षवर्धन पाटिलपर ने लगाया है।

एक्टर Kunal Khemu ने बताया क्या है इंडस्ट्री का सच

कंगना रनौत पर केस

हर चार दिन बाद एक बार खबर आ जाती है कि कंगना के साथ कोई विवाद हो गया है, कभी कंगना खुद किसी पर आरोप लगाती है तो कभी कंगना पर कोई दूसरा व्य़क्ति आरोप लगा देता है। विवाद तो जैसे कंगना के लिए बने हो, वहीं इस बार फिर से कंगना के खिलाफ उत्तर कर्नाकट के बेलगावी जिले में केस दर्ज हुआ है।

पाटिल ने आरोप लगाते हुआ कहा है कि किसान आदोंलन पर एक्ट्रेस ने ट्वीट करके उनको आतंकवादी बता दिया है और इस तरह से कंगना कई सारे समुदाय के बीच द्वेष पैदा कर रही है। वहीं पुलिस जानकारी से पता चला है कि शिकायत तो दर्ज कर ली गई है परंतु अभी तक एफआईआर नहीं की है। और शिकायत के आधार पर ही कारवाई आगे होगी।

आपको बता दे कि मामला यहां से शुरु हुआ था जब पिछले साल 21 सितंबर को कंगना रणौत (kangana Ranaut) ने ट्वीट किया था। इसमें लिखा, ‘लोगों ने सीएए के बारे में गलत सूचना और अफवाह फैलाई, जिससे कारण दंगा हुआ और अब वही लोग किसान बिल के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं और देश में आतंक पैदा कर रहे हैं, वे आतंकवादी हैं।’ और इसके बाद 10 अक्टूबर, 2020 को कर्नाटक की एक अदालत ने पुलिस को कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों पर ट्वीट करने के लिए कंगना रणौत पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार ‘गहना वशिष्ठ’ की टीम का आया बड़ा बयान

लगातार विवादों का हिस्सा

कंगना हाल ही में लगातार विवादों का हिस्सा रही है जो कि सुशांत सिंह केस के बाद ही शुरु हुआ था। पहले तो एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह की आत्महत्या को हत्या साबित करना चाहा और कई सारें लोगों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वहीं कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रही और वीडियों के जारिए आपनी बात रखती रही। इसके बाद जब किसान आंदोलन शुरु हुआ तो कंगना फिर से विवादों और चर्चाओं का हिस्सा बन गई। लगातार कई सारे केस और पुलिस का सामना भी करती रही है एक्ट्रेस।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles