spot_img
31.8 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

Punjab Assembly Election: पंजाब चुनाव के लिए Congress ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी समेत 30 प्रचारकों के नाम शामिल हैं। राज्य में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है।

Asaduddin Owaisi पर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किया खुलासा
इन स्टार प्रचारकों के नाम शामिल

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुनील जाखड़, भूपेश बघेल, मीरा कुमार, आनंद शर्मा, बीवी. श्रीनिवास, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, नेट्टा डिसूजा, सचिन पायलट, रवनीत सिंह बिट्टू, राजीव शुक्ला, कुमारी शैलजा, हरीश चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, तजेंदर सिंह बिट्टू, अमृता धवन, प्रताप सिंह बाजवा, अजय माकन, भूपिंदर सिंह हुड्डा और रामिंदर सिंह अव्ला जैसे तमाम नेता शामिल है। हालांकि इस लिस्ट में डिप्टी सीएम ओपी सोनी और सुखजिंदर रंधावा का नाम शामिल नहीं है।

आंतरिक कलह से जूझ रही है कांग्रेस

पंजाब में सत्ता में वापसी करने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस पार्टी को नेताओं की आंतरिक कलह से जूझना पड़ रहा है। पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ को पंजाब चुनाव के लिए चेहरा बनाया है। लेकिन ये तीनों नेता सभाओं में एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम का चेहरा पेश करने की तैयारी कर ली है। राहुल गांधी 6 फरवरी को लुधियाना में अपनी सभा के दौरान पार्टी के सीएम के चेहरे से पर्दा हटाएंगे।

देखें स्टार प्रचारकों की लिस्ट-
(1) सोनिया गांधी (16) नवजोत सिंह सिद्धू
(2) डॉ मनमोहन सिंह (17) चरणजीत सिंह चन्नी
(3) राहुल गांधी (18) अंबिका सोनी
(4) प्रियंका गांधी वाड्रा (19) अशोक गहलोत
(5) रणदीप सिंह सुरजेवाला (20) मीरा कुमार
(6) आनंद शर्मा (21) बीवी. श्रीनिवास
(7) दीपेंद्र सिंह हुड्डा (22) अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
(8) रंजीत रंजन (23) तजेंदर सिंह बिट्टू
(9) नेट्टा डिसूजा (24) अमृता धवन
(10) सचिन पायलट (25) प्रताप सिंह बाजवा
(11) रवनीत सिंह बिट्टू (26) अजय माकन
(12) राजीव शुक्ला (27) भूपिंदर सिंह हुड्डा
(13) कुमारी शैलजा (28) रामिंदर सिंह अव्ला
(14) हरीश चौधरी (29) सुनील जाखड़
(15) इमरान प्रतापगढ़ी (30) भूपेश बघेल

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles