नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। वहीं ओडिशा की बात करें तो अब राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की बढ़कर 3,19,103 लाख पर पहुंच गई। हलांकि अबतक 3,12,065 रिकवर भी हुए है। वहीं पिछले 24 घंटो की बात करें तो 418 नए मामले सामने आए है।
Covid-19 Report For 30th November
New Positive Cases: 378
In quarantine: 219
Local contacts: 159(Details of local contacts will be shared by concerned District Administration)
District Wise Cases:
1. Angul: 38
2. Balasore: 14
3. Bargarh: 3
4. Bhadrak: 7
5. Balangir: 22— I & PR Department, Odisha (@IPR_Odisha) December 1, 2020
जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित
ओडिशा में जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित लोग मिले है। अंगुल में 38, बालासोर 14, बरगढ़ 3, भद्रक 7, बलांगीर 22, कटक 24, देवगढ़ 1, धेनकनाल 5, गंजाम 7, जगतसिंहपुर 18, जाजपुर 8, झारसुगुड़ा 15, कालाहांडी 8, कंधमाल 3, केंद्रपाड़ा 10, क्योंझर 15, खोरधा 37, कोरापुट 4, मलकानगिरी 1, मयूरभंज 34, नबरंगपुर 3, नयागढ़ 4, नुआपाड़ा 21, पुरी 19, रायगडा 17, संबलपुर 14, सुंदरगढ़ 32 और स्टेट पूल 10 मरीज मिले है।
भारत में पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 31,118 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 94,62,810 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटो में देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 482 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद अब देश में लोगों की मृतकों की संख्या बढ़कर 1,37,621 हो गई। वहीं अब कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 88,89,585 हो गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 41,985 लोग ठीक हुए है।