नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही खबर आई है देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू फैल रहा है। यही वजह थी कि कई जगहों पर बर्डफ्लू को लेकर गाइडंलाइन बनाई गई थी। और दिल्ली में इस बात का डर था कि कहीं बर्डफ्लू फैल ना जाए इसीलिए दिल्ली सरकार पहले से ही तैयारी कर रही थी। पर हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि 100 से ज्यादा कौवों की मौत हो गई है। जिसके चलते दिल्ली में बर्डफ्लू का डर पैदा हो गया है।
कार में अकेले सफर कर रहे हों तो क्या मास्क लगाना जरूरी है?
दिल्ली में बर्ड फ्लू का डर, गाइडलाइंस के साथ High alert जारी
कौओं की मौत की वीडियो वायरल
दिल्ली वालों के लिए एक बुरी खबर है, दिल्ली में जिस बात का डर सबको था वही हुआ। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ -साफ दिख रहा है कि दिल्ली में 100 सो ज्यादा कौओं का मौत हो गई है। और अब इस वजह से बर्ड प्लू का डर सबको लग रहा है। जैसे ही ये खबर पुलिस को पता चली तो मयूर विहार पुलिस और उनके साथ डॉक्टरों की टीमें वहां पर पहुंच गई। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या वजह है, क्यूं कौओं की मौत हुई है और क्या बर्डफ्लू दिल्ली में आ गया है।
दिल्ली में आए दिन कुछ ना कुछ हो ही जाता है। कही कोई महामारी तो कभी कोई आंदोलन। इतनी सारी दिक्कतें एक साथ आना हर किसी को परेशान कर रहा है। एक महामारी से अभी तक सब बाहार भी नहीं आए थे तब तक दूसरी महामारी आने का खतरा सबको सता रहा है।
बर्डफ्लू के चलते देश के कई राज्यों में से केस आ रहे थे, हर कोई परेशान था, हर किसी को बिमारी का डर सता रहा था। सरकार भी इसके लिए पहले से ही कदम उठा रहीं है, सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए है। दिल्ली के मयूर विहार पेज तीन स्थित ए-2 सेंट्रल पार्क में 100 से ज्यादा कौवों की मौत का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कौवों की मौत की तस्वीरें दिखाई गई हैं। साथ ही अंदेशा जताया गया है कि इनकी मौत बर्ड फ्लू के चलते हुई है।