spot_img
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 25, 2023

Horoscope 07 feb 2022: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

नई दिल्ली। Horoscope 07 feb 2022 :शनिदेव व हनुमान जी का विशेष दिन कृपा बरसाएगा. आज के दिन का पंचांग  आपके लिए नवमी-दशमी तिथि लेकर आया है. साथ ही आज अनुराधा नक्षत्र और ध्रुव योग है. इसके बहुत शुभ फल प्राप्त होते हैं. इसके अलावा राशियों  का प्रभाव भी आपके प्रत्येक दिन पर पड़ता है. किस जातक की राशि आज कैसी है और क्या है उसका फलादेष ।

Horoscope 03 feb 2022: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

meshrashifal.btv

मेष राशिफल- सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जो चाह रहे हैं वो हो रहा है। आय का मार्ग प्रशस्‍त है। निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्‍छी है। संतान का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। 

 

vrashrashifal.btv

वृष राशिफल- मानसिक चिंता बढ़ी हुई है। खर्च को लेकर मन बहुत दबाव में है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। व्‍यवसायिक स्थिति भी अच्‍छी है। फिर भी खर्च का दबाव बना हुआ है। पेपर वर्क करते समय सावधान रहें।

 

 

mitoonrashifal.btv

मिथुन राशिफल–आय में आशातीत सफलता मिल रही है। रोजी-रोटी में तरक्‍की कर रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। अपने स्वभाव में लचीलापन रखना जरूरी है। गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें।

 

 

karkrashifal.btv

कर्क राशिफल- व्‍यवसायिक स्थिति सुधर रही हे। कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है।  किसी नए प्रोजेक्ट में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई अच्छी डील होने की संभावना है। प्रेम और संतान अभी थोड़ा मध्‍यम बना हुआ है। बजरंग बली की शरण में रहें। उनकी अराधना करते रहें।

 

sinhrashifal.btv

सिंह राशिफल- जोखिम से उबर चुके हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। व्‍यवसायिक और प्रेम की स्थिति में मानों वरदान सा चल रहा है आपका। आज किसी धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

 

kanyarashifal.btvकन्या राशिफल- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े तथा अपने कार्य में ही व्यस्त रहें। मुश्किलों को बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। सामाजिक गतिविधियों में समय करना आपको मानसिक रूप से सुकून और खुशी देगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

 

tulaarashifal.btv

तुला राशिफल-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्‍भव है। शादी तय हो सकती है। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरा ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। परंतु धैर्य और विवेक से काम ले, जल्दी ही परिस्थितियां सुलझ जाएंगी। अद्भुत समय है। आनंददायक जीवन है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

brashikrashifal.btv

वृश्चिक राशिफल- विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है, थोड़ा डिस्‍टर्बेंस रहेगा। कोई भी निर्णय तुरंत लेने का प्रयास करें, ज्यादा सोच विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

 

 

dhanurasshifal.btv

धनु राशिफल- क्रोध के वशीभूत कोई काम न करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। बच्‍चों की सेहत पर हल्‍का-फुल्‍का प्रभाव दिख रहा है जिस पर ध्‍यान रखना है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से उत्‍तम समय है।

 

 

makarrashifal.btvमकर राशिफल-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है लेकिन घरेलू कलह से मन अप्रसन्‍न हो सकता है।

 

 

kumbharashifal.btv

कुम्भ राशिफल-किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। पुरुषार्थ सार्थक होंगे। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। 

 

 

meenrashifal.btv

मीन राशिफल- आर्थिक मामले सुलझेंगे। लिक्विड फंड की बढ्रोत्‍तरी होगी। निवेश करने से अभी बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम बहुत अच्‍छी स्थिति है। हर किसी पर विश्वास ना करें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय कहा जाएगा। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

 

 

. सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,700,667
Confirmed Cases
Updated on March 24, 2023 11:27 PM
530,818
Total deaths
Updated on March 24, 2023 11:27 PM
7,927
Total active cases
Updated on March 24, 2023 11:27 PM
44,161,922
Total recovered
Updated on March 24, 2023 11:27 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles