नई दिल्ली। धूमना तो सभी को पसंद होता है, परंतु इस वक्त तो देश की हालात ऐसी है कि कोई कहीं भी नहीं जा पा रहा है। तो जैसे ही लॉकडाउन खुल जाए तो कोरोना को लेकर चीजें सहीं हो जाए तो कोशिश करें कि आप कहीं धूमने जाए। पर्यटकों की पहली पसंद ज्यादातर पहाड़ ही होते हैं। वो हमेशा पहाड़ों पर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वो अपना बेहतरीन समय बिता पाएं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटें। वैसे तो भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। और ऐसे में अगर आप मसूरी जानें का प्लान कर रहे है तो हम आपको वहां की कुछ खुबसूरत जगहों के बारें बताते है।
इस मौसम में हार्ट और लिवर का ध्यान रखने के लिए पीए कोकम का शरबत
गर्मियों में खुद को कूल रखनें के लिए फॉलो करें ये टिप्स
1. क्वलाउड एंड- ये मसूरी की काफी फेमस जगह है। और आप अगर मसूरी जाते है तो मसूरी जाकर क्लाउड एंड के नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। ये वो जगह है, जहां आप बादलों को बड़े ही करीब से देख सकते हैं। मसूरी लाइब्रेरी से इस जगह की दूरी लगभग 8 किलोमीटर के आसपास है। ये काफी शांत जगह है, और आप यहां जाकर अपने सबसे अच्छे पल बिता सकते हैं।
2. गनहिल- मसूरी जाकर आप गनिहल भी जा सकते हैं, जो मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यहां से दिखने वाली बर्फ से ढकी पहाड़ियां और सूरज की झलक हर किसी का मन मोह लेते हैं। प्राचीन काल में जिस वक्त घड़ियां नहीं हुआ करती थी, उस समय इसी चोटी पर गन चलाकर यहां के लोगों को समय बताया जाता था। इसलिए इस चोटी का नाम गनहिल पड़ गया।
3. केम्पटी फॉल्स- केम्पटी फॉल्स मसूरी की सबसे खुबसूरत जगह है। ये जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां वॉटरफॉल के पास नहाने का अलग ही मजा है। गर्मियों के मौसम में तो यहां पर्यटकों का हुजूम पहुंचता है। लोग यहां अपने पार्टनर संग और अपने दोस्तों संग खूब एजॉय करते हैं। यहां आप तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं।
4. मॉड रोड- मॉड रोड जाना आप बिलकुल भी भूल नहीं सकते है अगर मसूरी के दर्शन करने जा रहे है आप। यहां एक बड़ा बाजार है, जहां पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं। यहां कई मुख्य स्टोर मौजूद हैं। यहां से आप अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। कपड़ों से लेकर बाकी कई तरह का सामान आपको यहां मिल सकता है। काफी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं, और काफी खरीदारी करते हैं। साथ ही यहां समय भी गुजारते है।