Karnataka: बेटे के लड़की के साथ भागने पर कर्नाटक में महिला से मारपीट,महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया
Breaking desk | BTV bharat
कर्नाटक के बेलगावी ज़िले के वंटामुरी गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई. महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया. महिला के घर में भी तोड़-फोड़ की गई। यह घटना तब हुई जब महिला का बेटा, गांव की ही एक लड़की को लेकर भाग गया था. लड़की की सगाई किसी और से होने वाली थी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। एक लड़का और लड़की भाग गए थे, इससे नाराज होकर लड़की के परिवारवालों ने लड़के के घर जाकर लड़के की मां को जबरन घर से ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। केस दर्ज़ कर मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।