spot_img
32.1 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

अगर आपने भी कुछ ऐसा देखा है सपना, तो जानें कैसा है वो अशुभ या शुभ

नई दिल्ली। सपना देखना आम बात है, सोते हुए हर कोई सपना देखता है। और सपनें में ना जाने क्या क्या हम देख लेते है जो कि हमने कभी देखा या सुना भी नहीं होगा। बहुत से सपनों को हम भूल जाते हैं तो बहुत से सपने हमें याद रहते हैं। कई बार हम इन सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं परंतु कई सपने ऐसे भी होते हैं हमें जिनका अर्थ जानने की हमारे भीतर जिज्ञासा उतपन्न हो जाती है।

रात में सोने से पहले आप भी करें ऐसा, मिलेगें कई सारे फायदे

तो ऐसे में आप जो सपने देखते है उनमें से कुछ तो शुभ होते है और कुछ अशुभ होतेहै। स्वप्न शास्त्र में कुछ जीव-जंतुओ को देखना बहुत अशुभ बताया गया है। ये सपने आपके आने वाले जीवन में समस्याओं से घिरने का संकेत देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे पशु-पक्षी जिन्हें सपने में देखना देता है अशुभ फल।

सपने में बहुत सारी चींटियां एक साथ दिखाई देती हैं तो यह भी अशुभ संकेत माना जाता है। ये आपको जीवन में परेशानियों से घिरने का संकेत होता है। सपने में छिपकली देखना आपको शत्रु की वजह से हानि होने का संकेत देता है। इसी तरह यदि आप सपने में सांप-और नेवले को लड़ते हुए देखते हैं तो यह कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने का संकेत देता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खूखांर जंगली जानवरों का दिखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यदि आप सपने में किसी खूंखार जानवर को देखते हैं तो यह सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानी होने का संकेत माना जाता है। इससे आने वाले समय में आपके माता-पिता को कोई समस्या हो सकती है या फिर किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

सपने में बिल्ली को देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। खासतौर पर यदि आप सपने में काली बिल्ली देखते हैं या फिर बिल्लियों को लड़ते हुए देखते हैं तो यह अशुभ संकेत होता है। सपने में बिल्लियों को लड़ते हुए देखना आपके मित्रों से झगड़े का संकेत देता है। सपने में सफेद बिल्ली देखना भी धन हानि का संकेत देता है।

महिलाएं प्रतिदिन करें इन योगा आसनों का अभ्यास, सेहत रहेंगी सही

उसी प्रकार से अगर आप सपने में खटमल देखने का मतलब होता है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। सपने में चमगादड़ देखना भी बहुत अशुभ संकेत माना जाता है। यह नकारात्मक शक्तियों का आभास कराता है। और वहीं दूसरी तरफ आप सपने में टिड्डी दल देखते हैं तो यह व्यापार में हानि होने का संकेत देता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और अपने व्यापार संबंधित मामलों पर बहुत ही सोच-विचार करके निर्णय लेना चाहिए।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles