spot_img
31.8 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

क्राइमब्रांच ने पोर्नोग्राफी मामले में Raj Kundra के अलावा इस शख्स को भी किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है, कि राजकुंद्रा जो करोड़ों की प्रोपटी के मालिक है वो ऐसा कुछ कर सकते है। दरअसल बात ऐसी है कि राजकुंदा को पोर्नोग्राफी के मामले में कल रात गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन तक राजकुंद्रा को लेकर ही खबरें वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया ने दी खुशखबरी, इस पर सेलेब्स ने कहा…

ऐसा पहली बार नहीं हुई है कि शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा (Raj Kundra) पहली बार किसी मामले में फंसे है। क्योंकि कई बार राजकुंद्रा के साथ पुलिस ने पूछताछ की है और कई बार किसी सा किसी मामले में राज को लेकर जांच शुरु हुई है। इस बार तो बात इतनी बड़ गई है कि क्राइमब्रांच को राजकुंद्रा को गिरफ्तार करना पड़ा। इसके अलावा बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के लगभग 10 घंटे बाद क्राइम ब्रांच ने नेरुल इलाके से रयान थारप नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक राज सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आपको बता दे कि राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके साथ ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिस पर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इसके अलावा पुलिस ने बताया है कि इस कंपनी का राज कुंद्रा ने विदेश में रजिस्ट्रेशन इसलिए करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें।पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले उमेश कामथ को भी गिरफ्तार किया है।

अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म को लेकर Vidyut Jammwal ने किया खुलासा

आपको बता दें पोर्नोग्राफी मामलों में अक्सर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया जाता है। इस केस में अगर कोई दोषी साबित होता है तो उसे कई साल जेल में भी बिताने पड़ते हैं।गौरतलब है कि राजकुंद्रा जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति है। राज एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। वर्तमान में राज अलग- अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक और हिस्सेदारी रखते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles