नई दिल्ली। केरल (Kerala) में कोरोना महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आज से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। खबर के मुताबिक राज्यभर में दुकानें बंद हैं जबकि सार्वजनिक परिवहन निलंबित किया गया है। लोगों की सड़क पर आवाजाही भी प्रतिबंधित है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रतिबंध सुबह छह बजे से लागू हुए और 16 मई की आधी रात तक लागू रहेंगे।
दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने की एंबुलेंस सेवा की शुरूआत
राज्य सरकार ने नौ दिनों का पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लागू करने का निर्णय लिया क्योंकि इससे पहले सप्ताहांत में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध के बाद भी कोरोना के मामले कम नहीं हुए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह के शुरू में मामलों की संख्या 42,000 के पार पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार को 38,460 मामले सामने आए।
दिल्ली में वैक्सीन की कमी, पर्याप्त मिले तो 3 महीने में पूरा करेंगे वैक्सीनेशन: केजरीवाल
आपको बता दें कि लॉकडाउन होने पर केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जुटने या अनावश्यक यात्रा के खिलाफ सख्त चेतावनी दी गई है। पुलिस ने सुबह से ही राज्य में गश्त बढ़ा दी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बिना किसी वैध कारण के बाहर नहीं निकल पाए। दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में लगभग 25,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
Chanakya Niti:जाने महामारी के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं
पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि केरल में 35 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान लोगों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि कड़े कदम उनके कल्याण के लिए हैं और उन्होंने लोगों से यात्रा से बचने का आग्रह किया।