spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनेगा राउरकेला में, मिलेगी विश्व कप मैचों की मेजबानी

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरूवार को राउरकेला में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में 20 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। साथ ही मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के मैच भी इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत ने इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भी हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

यह स्टेडियम बीजू पटनायक टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कैंपस में करीब 15 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। पटनायक ने वीडियो मैसेज में कहा, ‘ओडिशा एक बार फिर 2023 हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट के मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे।

सुंदरगढ़ जिला हॉकी टैलेंट का पावरहाउस
पटनायक ने कहा, ‘सुंदरगढ़ जिला हॉकी टैलेंट का पावरहाउस है। इस जगह से कई खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर देश के लिए खेले हैं। दिलीप टर्की और सुनीता लाकड़ा जैसे खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। इस जिले में आप हॉकी की पॉपुलैरिटी देख सकेंगे। सुंदरगढ़ में हॉकी के लिए जो सम्मान है, वो पूरे देश में कहीं और नहीं है।’

सुंदरगढ़ के योगदान के सम्मान में राउरकेला में हॉकी स्टेडियम
पटनायक ने कहा, ‘भारतीय हॉकी के लिए सुंदरगढ़ के योगदान के सम्मान में हम राउरकेला में नया इंटरनेशनल स्टेडियम बनाएंगे, जिसकी क्षमता 20,000 दर्शकों की होगी। इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी। मुझे उम्मीद है कि दुनिया में यह हॉकी के सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक होगा।’

खेल मंत्रालय और हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने राउरकेला का दौरा किया
हाल ही में राज्य सरकार, इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन, खेल मंत्रालय और हॉकी इंडिया के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने राउरकेला का दौरा किया था। उन्होंने राउरकेला में बुनियादी ढांचे का जायजा लिया था।

फिर खुलेंगे जगन्नाथ मंदिर के कपाट, जान लिजिए नया नियम

3 जनवरी, 2023 से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप
13 जनवरी से 29 जनवरी, 2023 के बीच मेन्स FIH हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। यह हॉकी वर्ल्ड कप का 15वां संस्करण होगा। वर्ल्ड कप, 2018 (14वां संस्करण) भी भारत ने ही होस्ट किया था। टूर्नामेंट में 2018 की तरह 16 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, होस्ट भारत के अलावा 5 कॉन्टिनेंटल चैम्पियन ऑटोमेटिक क्वालिफाई कर जाएंगी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles