spot_img
40.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

24 महीने में बनकर तैयार हों जाएंगे पावर ग्रिड सब स्टेशन: हेमन्त सोरेन

नई दिल्ली/झारखंड ब्यूरो/उमेश सिन्हा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज गढ़वा जिला सहित पूरे पलामू प्रमंडल के लिए महत्वपूर्ण दिन बताया है। पलामू प्रमंडल इस राज्य का ऐसा प्रमंडल है जहां पानी तथा बिजली का अभाव हमेशा से रहा है। पानी और बिजली की कमी इन क्षेत्रों के प्रत्येक घर तथा नागरिक को प्रभावित करता है। ऐसे में हेंमंत सोरेन ने कहा गढ़वा जिला सहित पूरे पलामू प्रमंडल में मूलभूत सुविधाओं में गुणात्मक सुधार लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ये बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित 132/33 KV ग्रिड सब स्टेशन मेराल (भागोडीह) ग्रिड का उद्घाटन एवं 132/33 KV ग्रिड सब स्टेशन नगर ऊटारी (भवनाथपुर) तथा ग्रिड सब स्टेशन छतरपुर (पलामू) का ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर 30 वर्ष बाद मिला बंधुआ जिंदगी से छुटकारा

समस्याओं के समाधान पर हो रहा कार्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। आज गढ़वा जिले के भागोडीह में 132/33 KV ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन हो रहा है। इस ग्रिड के उद्घाटन होने से गढ़वा जिले के मकरी, पंडरिया, बुका, गरदा, सरईया, अरसाली इत्यादि क्षेत्रों को लाभ पहुँचेगा। अब इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को लॉ वोल्टेज की परेशानी से निजात मिलेगा। अब यहां के व्यवसायियों, स्कूलों अन्य संस्थानों सहित सभी लोगों को बिजली से संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वा जिला में वाटर इरिगेशन प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है।

रामगढ़: रेलवे अपनी जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर दर्जनों दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा

24 महीने के अंदर तैयार होगा स्टेशन ग्रिड

बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गढ़वा की जनता को पानी की किल्लत से भी निजात दिलाने का काम किया जा रहा है। जल्द से जल्द वॉटर इरिगेशन का कार्य पूरा कर इन क्षेत्रों में पेयजल एवं सिंचाई की सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है। राज्य सरकार पलामू प्रमंडल में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ कई अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं को गति देने में लगी है।

अगले 24 महीनों में छतरपुर एवं भवनाथपुर में 132/33 KV ग्रिड सब स्टेशन का पूरा होगा निर्माण कार्यमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पलामू प्रमंडल में भविष्य में आने वाली विद्युत की मांग को देखते हुए नगरउंटारी (भवनाथपुर) एवं छतरपुर में 132/33 KV ग्रिड सब स्टेशन स्थापित होगी। इस पावर सब स्टेशन ग्रिड का आज शिलान्यास हुआ है। दोनों पावर सब स्टेशन ग्रिड आने वाले 24 महीनों के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छतरपुर में बनने वाले पावर सब स्टेशन ग्रिड में पहली बार जीआईएस (Gas Insulated Switchgear) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जीआईएस आधुनिक तकनीक है। इस तकनीक के इस्तेमाल होने से बिजली संचरण में गड़बड़ियां कम देखने को मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

वहीं मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य आंदोलन के अगुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने पूरे पलामू प्रमंडल एवं गढ़वा जिला वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 1:40 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 1:40 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 1:40 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 1:40 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles